रामगढ़ कैंट में 13-14 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा मंडा पूजा महोत्सव, कमिटी का गठन

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

रामगढ़ कैंट में 13-14 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा मंडा पूजा महोत्सव, कमिटी का गठन रामगढ,निज प्रतिनिधि श्री श्री प्राचीन शिव मंदिर, पारसोतिया मंडा टा

रामगढ़ कैंट में 13-14 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा मंडा पूजा महोत्सव, कमिटी का गठन

रामगढ, निज प्रतिनिधि। श्री श्री प्राचीन शिव मंदिर, पारसोतिया मंडा टांड़ में आगामी 13-14 जून को मंडा पूजा महोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंडा पूजा कमिटी का गठन किया गया। गठित कमिटी में विक्रम प्रसाद कुशवाहा को अध्यक्ष, आनंद कुशवाहा को उपाध्यक्ष, कुणाल कुमार कुशवाहा को सचिव और सुजीत कुमार को सह सचिव बनाया गया। वहीं, सुधीर कुमार को कोषाध्यक्ष और पप्पू कुशवाहा को उप कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कमिटी के सदस्य

कार्यकारिणी अध्यक्ष के रूप में गणेश महतो और सह कार्यकारिणी अध्यक्ष के रूप में राजेश कुमार को चुना गया। संगठन मंत्री रामकुमार और उप संगठन मंत्री शिबू गंजू बनाए गए। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी टिंकू कुशवाहा और नीतीश कुमार दांगी को दी गई।

संरक्षक मंडल और पुजारी

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कपिल देव प्रियदर्शी, रंजीत कुमार, सुभाष कुमार, अनिल साव, बिट्टू कुमार, राहुल कुमार, पंकज कुशवाहा, दीपक राज, बैजनाथ महतो, दीपक कुमार, रोशन कुमार, आशीष कुमार, पारस महतो, रतन महतो, दिलीप कुमार, संतोष कुमार सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया।

संरक्षक मंडल में दयाल महतो, लक्ष्मण महतो, लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा, कपूर प्रसाद कुशवाहा, राजू प्रसाद कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, धर्म प्रसाद कुशवाहा, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, दिनेश कुमार, कैलाश मंडा, रमेश करमाली, रंजीत कुमार, सुरेंद्र गांधी और पंकज कुमार को शामिल किया गया।

मंडा पूजा के पुजारी के रूप में गोवर्धन पंडित, भिखारी महतो, पोखलाल महतो, रोहित महतो, प्रकाश महतो, पारन महतो, अमन कुमार, दिलीप महतो, अशोक भैया और निर्मल महतो को नियुक्त किया गया है।

बैठक में पारसोतिया क्षेत्र के सभी ग्रामीण और कमिटी के सदस्य उपस्थित रहे। कमिटी ने बताया कि इस वर्ष मंडा पूजा महोत्सव को भव्य और आकर्षक रूप से मनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

सामान्य प्रश्न

मंडा पूजा महोत्सव कब मनाया जाएगा?
मंडा पूजा महोत्सव 13-14 जून को मनाया जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।