हूहूवा गांव में मंडा पर्व की तैयारी तेज, 23 मई को होगा भव्य आयोजन

May 06, 2026 08:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

रामगढ़ के ग्राम हूहूवा में मंडा पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 23 मई को शिव आराधना का प्रमुख पर्व मनाने के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया है। रोशन कुमार को अध्यक्ष और रामानंद कुमार को सचिव बनाया गया है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे इस पर्व में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।

हूहूवा गांव में मंडा पर्व की तैयारी तेज, 23 मई को होगा भव्य आयोजन

रामगढ़, निज प्रतिनिधि। ग्राम हूहूवा में आगामी मंडा पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संदर्भ में बुधवार, को शिव मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष शिव आराधना का प्रमुख पर्व मंडा पूजा 23 मई को पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। पर्व को सफल बनाने के उद्देश्य से ग्रामीणों की ओर से एक आयोजन समिति का गठन किया गया। कमेटी में रोशन कुमार को अध्यक्ष, रामानंद कुमार को सचिव और नरेश रविदास को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं भुनेश्वर प्रसाद कश्यप को उपाध्यक्ष, उमेश कुमार को उप-सचिव और अजय कुमार को उप-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा संरक्षक के रूप में लखन बेदिया, सुंदरलाल महतो, बासुदेव महतो, प्रसादी महतो, धनेश्वर महतो एवं लखन महतो को शामिल किया गया।कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर रंजित बेदिया, लखेंद्र महतो, राजकुमार साव, गोपी मुंडा, सुरेन्द्र साव, गोविन्द महतो, नितिश महतो, प्रेम महतो, परेश महतो, छोटेलाल मुंडा एवं रूपदेव मुंडा को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही विवेक कुमार, तुलसी महतो, संजय महतो, लालबाबू मुंडा, अशोक मुंडा एवं सुशील मुंडा को सदस्य बनाया गया है। कमेटी के अध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि मंडा पर्व क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक आस्था का प्रमुख प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सभी ग्रामवासियों के सहयोग से इस पर्व को भव्य और आकर्षक रूप में मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। आयोजन समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे 23 मई को शिव मंदिर प्रांगण, हूहूवा में आयोजित मंडा पर्व में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।