Man Injured by Electric Shock in West Bokaro Transferred for Treatment बिजली की चपेट में आने से एक गंभीर, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsMan Injured by Electric Shock in West Bokaro Transferred for Treatment

बिजली की चपेट में आने से एक गंभीर

वेस्ट बोकारो के केदला उतरी पंचायत के चोपड़ा मोड़ निवासी सुमन बेग मंगलवार को बिजली के झटके से गंभीर रूप से घायल हो गए। वह अपने घर के लिए बिजली की लाइन लेने का प्रयास कर रहे थे, तभी 33 हजार वोल्ट के तार...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Wed, 17 Sep 2025 01:27 AM
share Share
Follow Us on
बिजली की चपेट में आने से एक गंभीर

केदला, निज प्रतिनिधि। वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत केदला उतरी पंचायत के चोपड़ा मोड़ निवासी सुमन बेग मंगलवार को बिजली के चपेट में आने से बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुमन बेग चोपड़ा मोड़ अपने ससुराल में रहकर निजी वाहन चलाने का काम करते थे। मंगलवार को वह सीसीएल की ओर से चोपड़ा मोड़ कॉलोनी के लिए दिए गए लाइन से अपने घर के लिए टोका फंसाकर लाइन लेने का प्रयास कर रहे थे। जैसे ही सुमन ने टोका फंसाने के लिए उसे तार पर फेंका वैसे ही संयोग से वह टोका पास से गुजरा डीवीसी के 33 हजार वोल्ट के तार पर चला गया।

जिसके झटके से सुमन गंभीर रुप से घायल हो गए। उसे सर के अलावे दोनो हाथ और दोनो पैर बुरी तरह झुलस गया है। स्थानिय लोगों ने उसे हाउसिंग स्थित टाटा स्टील वेस्ट बोकारो अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टर ने सुमन के नाजुक हालत को देखते हुए बाहर इलाज के लिए ले जाने की बात कही। परिजनों ने घायल को बेहतर इलाज के लिए रामगढ़ होप अस्पताल ले गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।