ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह का ममता देवी ने बुके देकर स्वागत किया

प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह का ममता देवी ने बुके देकर स्वागत किया

कांग्रेस नेत्री सह जिप सदस्य ममता देवी ने बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के रांची स्थित दफ्तर में मुलाकात कर उन्हें बुके देकर स्वागत किया। प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने जिप सदस्य को कांग्रेस...

प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह का ममता देवी ने बुके देकर स्वागत किया
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Thu, 09 Aug 2018 12:40 AM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस नेत्री सह जिप सदस्य ममता देवी ने बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के रांची स्थित दफ्तर में मुलाकात कर उन्हें बुके देकर स्वागत किया। प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने जिप सदस्य को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की पार्टी ज्वाइन करने से रामगढ़ में कांग्रेस पार्टी काफी मजबूत होगी। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने का निर्देश देते हुए पार्टी के कार्यकर्ता से मिल कर जगह जगह कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने को कहा। संगठन को मजबूत बनाने के लिए पंचायत व बूथ स्तरीय कमेटियों के पुनर्गन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा वह जल्द ही रामगढ़ जिले का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को पार्टी की नीति और सिद्धांतों की जानकारी देंगे। मौके पर जोनल को कोऑर्डिनेटर केशव कमलेश, दुलमी के पूर्व पार्षद राजु महतो, सोसो मुखिया नन्दु महतो, युवा नेता सुधीर कुमार मंगलेश, मनोज पुझर, नीतिश कुमार, बजरंग महतो, मोहित पटेल, बिकास कुमार, अजय कुमार, अमित कुमार, रफीक अंसारी आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें