जिलाध्यक्ष बनने पर सदर विधायक ममता का स्वागत समारोह
रामगढ़ की सदर विधायक ममता देवी को कांग्रेस पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस मौके पर एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका सम्मान किया। ममता देवी ने...

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। सदर विधायक ममता देवी रामगढ़ की जिलाध्यक्ष बनाई गई है। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से मंगलवार को ब्लॉक चौक स्थित होटल लॉ मैरिटल में स्वागत समारोह हुआ। इस दौरान रामगढ़ जिला के कांग्रेसियों ने सदर विधायक ममता देवी का बुके, माला आदि के साथ अभिनंदन किया। ममता देवी ने कहा कि संगठन ने मुझे बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। इसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए कांग्रेस को उंचाइयों पर ले जाने के लिए काम करने की बात कही। आने वाले 2029 में लोकसभा से लेकर विधानसभा चुनाव जीतने का काम करेंगे। संगठन की ओर से प्राप्त निर्देशों का निष्ठापूर्वक पालन की बात कही।
इस बीच निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 7 साल के दौरान पूरी निष्ठा के साथ पार्टी का सेवा किया। आगे जो भी आदेश मिलेगा, पूरी शिद्दत से उसकी सफलता पर कार्य करुंगा। इस बीच वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। स्वागत समारोह का संचालन कांग्रेस जिला महासचिव संजय शाह ने किया। मौके पर मुख्य रूप से बलजीत सिंह बेदी, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, सीपी संतन, बजरंग महतो, दिनेश मुंडा, चमन लाल, वीरेंद्र नारायण सिंह, रामगढ़ नगर अध्यक्ष बलराम साहू,अख्तर आजाद, मंजू जोशी, अनिल सिंह, भीम साहू, वरिष्ठ नेता राजेंद्र नाथ चौधरी, आसिफ इकबाल, अमित महतो, धर्मराज राम, शहजाद खान, दिगंबर गुप्ता, अनिल मुंडा, संतोष सोनी, रूपेंद्र महतो, संतोष नायक, जेके अग्रवाल आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




