ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़महेंद्र सिंह का शहादत दिवस 16 को बरकाकाना में

महेंद्र सिंह का शहादत दिवस 16 को बरकाकाना में

भाकपा माले पतरातू प्रखंड स्तरीय बैठक मंगलवार को पोचरा में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता नरेश बड़ाईक और संचालन देवानंद गोप ने किया। मौके पर राष्ट्रीय नेता हीरा गोप मौजूद थे। बैठक में पूर्व विधायक महेंद्र...

महेंद्र सिंह का शहादत दिवस 16 को बरकाकाना में
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Tue, 02 Jan 2018 11:35 PM
ऐप पर पढ़ें

भाकपा माले पतरातू प्रखंड स्तरीय बैठक मंगलवार को पोचरा में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता नरेश बड़ाईक और संचालन देवानंद गोप ने किया। मौके पर राष्ट्रीय नेता हीरा गोप मौजूद थे। बैठक में पूर्व विधायक महेंद्र सिंह का शहादत दिवस पर विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि 16 जनवरी को बरकाकाना बुधवार बाजार में जिला स्तरीय महेंद्र सिंह का शहादत दिवस मनाने पर सहमती बनी। बैठक में इसके आलावा संगठन के मजबूती, संगठन से नए सदस्यों को जोड़ने, ब्रांच कमेटी का पुर्नगठन करने, लोकल स्तरीय सम्मेलन करने और 23 से 28 मार्च तक पंजाब प्रांत में भाकपा माले का 10वां राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने पर मंथन किया गया। मौके पर अमल घोष, राजेंद्र राम, सरजू मुंडा, तृतियाल बेदिया, बृजनारायण मुंडा, मनोज मांझी, ब्रह्मदेव मुर्मू आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें