गोला में महाशिवरात्रि पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने निकाली कलश शोभा यात्रा
गोला, निज प्रतिनिधि।गोला के डभातु स्थित प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से महाशिवरात्रि के अवसर पर गुरुवार को गोला में कलश यात्रा न

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के डभातु स्थित प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से महाशिवरात्रि के अवसर पर गुरुवार को गोला में कलश यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल ब्रह्माकुमारी बहनों ने माथे पर कलश व हाथों में ध्वज लेकर पूरे शहर में भ्रमण किया। यह शोभायात्रा ब्रह्माकुमारी सहज राजयोग सेवा केंद्र डभातू से निकल कर सार्वजनिक दुर्गा मंदिर होते हुए रजरप्पा मोड़, डीवीसी चौक होते हुए सेवा केंद्र लौटकर समाप्त हुई। जिसके बाद सेवा केंद्र एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां उपस्थित लोगों को महाशिवरात्रि पर्व के महत्व के बारे बताते हुए भगवान शिव की महिमा, आस्था और आध्यात्मिक संदेशों की जानकारी दी गई।
ब्रह्माकुमारी बहन कल्याणी ने महाशिवरात्रि पर्व को परमपिता परमात्मा शिव के कलियुग के अंत और सतयुग से पूर्व वर्तमान संगम युग पर किए गए दिव्य व अलौकिक कर्मों का यादगार बताया। कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुत कर लोगों को भगवान शिव का संदेश दिया। वहीं शोभा यात्रा के दौरान भक्ति गीतों और भगवान शिव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कल्याणी बहन ने बताया कि 15 फरवरी को सेवा केंद्र में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इसी को लेकर यह जागरूकता कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में कल्याणी बहन, ब्रह्मकुमारी, मंजू, रेखा, कुलंजन, रीना, जसपाल, गुनीराम सहित कई श्रद्धालु शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



