ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़ऐतिहासिक होगा महाजुटान रैली : जयप्रकाश भाई पटेल

ऐतिहासिक होगा महाजुटान रैली : जयप्रकाश भाई पटेल

रांची के मोरहाबादी मैदान में 29 अप्रैल को आयोजित कुरमी महाजुटान रैली की सफलता को लेकर कुरमी नेआओं ने सोमवार को क्षेत्र के कई गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान...

ऐतिहासिक होगा महाजुटान रैली : जयप्रकाश भाई पटेल
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Tue, 10 Apr 2018 01:37 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची के मोरहाबादी मैदान में 29 अप्रैल को आयोजित कुरमी महाजुटान रैली की सफलता को लेकर कुरमी नेआओं ने सोमवार को क्षेत्र के कई गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान में मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, पूर्व मंत्री लालचंद महतो, शैलेन्द्र महतो, डॉ राजाराम महतो समेत दर्जनों ने भाग लिया। नेताओं ने प्रत्येक गांवों में नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर स्वजाति बन्धुओं को रैली में अधिक से अधिक की संख्या में भाग लेने की अपील की। मांडू विधायक श्री पटेल ने कहा कि कुरमी जाति को आदिवासी सूचि में शामिल करने की मांग को 42 विधायकों का समर्थन हासिल हो गया है। विधायकों ने मांग को सही बताते हुए मांग पत्र में हस्ताक्षर भी कर दिया है। ऐसे में सरकार को कुरमी जाति को अनुसूचित जाति की श्रेणी में सूचीबद्ध करना चाहिए। मांगों की अनदेखी करने पर सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि 1950 से पूर्व कुरमी जाति अनुसूचित जनजाति में सूचीबद्ध था। इसके बाद राजनीतिक षड़यंत्र कर कुरमी जाति को अनुसूचित जनजाति की श्रेणी से हटा दिया गया है। लालचंद महतो ने कहा कि कुरमी जाति के लोग राजनीतिक षड़यंत्र के शिकार हो चुके हैं। जिसके कारण सरकारी लाभ से वंचित हो गए हैं। सरकार को इस मामले में पहल करनी चाहिए। मौके पर जगत महतो, महानंद महतो, नन्दलाल महतो, संजय महतो, बजरंग महतो, बालेश्वर महतो, मणीलाल महतो, बंधु महतो, गोपेश्वर महतो, दुखन महतो, राजेश महतो, मुकेश महतो, पटेल महतो, सुरजनाथ महतो, गुलेश्वर महतो, देवलाल महतो, ब्रजकिशोर महतो, गंगासागर महतो आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें