Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsMaa Mansa Puja Celebrated with Grandeur in Giddi Durga Mandap
गिद्दी में विधि-विधान से हुई मां मनसा की पूजा-अर्चना

गिद्दी में विधि-विधान से हुई मां मनसा की पूजा-अर्चना

संक्षेप: गिद्धी दुर्गा मंडप में मां मनसा की पूजा धूमधाम से की गई। विनोद तिवारी और प्रभात कुमार सिंह के आवास पर पूजा अर्चना हुई, जिसमें पंडित केशव बनर्जी ने विधि-विधान से पूजा कराई। भक्तों ने प्रसाद के लिए देर...

Mon, 18 Aug 2025 05:19 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी दुर्गा मंडप रविवार को दो स्थानों पर देर रात में मां मनसा की पूजा धूमधाम से हुई। विनोद तिवारी और प्रभात कुमार सिंह के आवास परिसर स्थित मनसा मां की मंदिर में पूजा अर्चना की गई। पंडित केशव बनर्जी ने मां मनसा की पूजा विधि-विधान से कराई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान पूजा स्थानों पर देर रात तक प्रसाद पाने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। पूजा को लेकर मां मनसा की मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। मनसा पूजा को लेकर श्रद्धालु उपवास रखकर पूजा में शामिल हुए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस अवसर पर मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य अरूण कुमार सिंह, मुखिया हीरालाल गंझू, पच्चू राणा, विनोद तिवारी, संत सिन्हा, प्रदीप सिंह, अजय दुबे, राजेश सिंह, बृजकिशोर पाठक, सुनंद कुमार, महेंद्र यादव, राजन तिवारी, सीमा तिवारी, समीधा तिवारी, उषा उपाध्याय, बबली उपाध्याय, शकुंतला देवी, संजय कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।