ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़मंडा पूजा को निकली भगवान शिव की बारात

मंडा पूजा को निकली भगवान शिव की बारात

प्रत्येक वर्ष की भांति इस बर्ष भी 5 जून को शहर के पारसोतिया में हर्षोल्लास के साथ मंडा पूजा मनाया जाएगा। इसकी तैयारी में पूजा समिति के लोग जुट गए...

मंडा पूजा को निकली भगवान शिव की बारात
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Tue, 29 May 2018 12:43 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रत्येक वर्ष की भांति इस बर्ष भी 5 जून को शहर के पारसोतिया में हर्षोल्लास के साथ मंडा पूजा मनाया जाएगा। इसकी तैयारी में पूजा समिति के लोग जुट गए है। सोमवार को कुंवर टोला स्थित तेजू करमाली के घर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव और पार्वती की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ भगवान शिव की बारात निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु नाचते-गाते हुए चल रहे थे। यह कार्यक्रम आगामी नौ दिनों तक जारी रहेगा। पारसोतिया के महादेव मंदिर में लोटन सेवा, फुलकुंदी और बनसझूला सहित छऊ नृत्य का कार्यक्रम होगा। मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष विक्रम कुशवाहा, सचिव शम्भु नाथ प्रसाद (अधिवक्ता), कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार, अजित कुमार, गणेश महतो, अनिल साव, राजेश कुमार, नरेश कुमार, राजेन्द्र राजू, दिनेश कुमार ,लछ्मण कुशवाहा, दयालू महतो, उमेश कुशवाहा, संतोष कुमार, दीपक राज, अजय, टिंकू, पारस, रोहित महतो, भिखारी महतो, लगन महतो तथा पुरोहित गोवर्धन पाण्डेय सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें