नाली सफाई के लिए विधायक से गुहार

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

भुरकुंडा में स्थानीय लोगों ने विधायक रोशनलाल चौधरी से नाली की सफाई की मांग की है। बबलू साहू के घर से बिरसा चौक तक नाली जाम है, जिससे सड़क पर गंदा पानी बहता है और संक्रामक रोग फैलने का खतरा है। पत्र की प्रतिलिपि रामगढ़ डीसी और पतरातू बीडीओ को भी भेजी गई है।

नाली सफाई के लिए विधायक से गुहार

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा बिरसा चौक के समीप स्थित नाली की सफाई के लिए स्थानीय लोगों ने विधायक रोशनलाल चौधरी से गुहार लगाई है। इसमें बताया है कि बबलू साहू के घर से एला एंगलाइज स्कूल होते बिरसा चौक तक जाने वाली नाली लंबे समय से जाम है। इस कारण नाली का गंदा पानी सड़क पर बहता है, जिससे एक ओर जहां आवागमन में कठिनाई होती है, वहीं नाली से उठने वाले दुर्गंध और मच्छरों के कारण संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। पत्र में बताया है कि उक्त मार्ग से स्थानीय लोगों के अलावा सैकड़ों विद्यार्थी व अभिभावक गुजरते हैं।

ऐसे में नाली की सफाई के साथ रिपेयरिंग बहुत जरूरी है। पत्र की प्रतिलिपि रामगढ़ डीसी और पतरातू बीडीओ को भी भेजी गई है। पत्र में शिवनारायण प्रसाद, घनश्याम दास शर्मा, बलराम साहू, शांति देवी, शैल देवी, शंकर, सत्य नारायण प्रसाद, विकास मिश्रा, अनीता देवी, राजकुमार मांझी, विजयंत कुमार, विक्रम आदि के हस्ताक्षर हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।