लायंस क्लब पतरातू का शपथ ग्रहण 16 को

Feb 12, 2026 10:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

लायंस क्लब रामगढ़ कैंट ने पतरातू में लायंस क्लब ऑफ पतरातू की स्थापना की है। इसका चार्टर प्रस्तुतीकरण और शपथ ग्रहण समारोह 16 फरवरी को होटल शुभम पैलेस में होगा। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय कुमार और अन्य प्रमुख सदस्य समारोह में शामिल होंगे। यह समारोह ऐतिहासिक और यादगार होगा।

लायंस क्लब पतरातू का शपथ ग्रहण 16 को

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। लायंस क्लब रामगढ़ कैंट ने सेवा के अपने विस्तृत क्षितिज को और व्यापक बनाते हुए एक नए क्लब लायंस क्लब ऑफ पतरातू को प्रायोजित किया है। इस नवगठित क्लब का चार्टर प्रस्तुतीकरण व शपथ ग्रहण (इंस्टॉलेशन) समारोह 16 फरवरी को होटल शुभम पैलेस पतरातू में होगा। उक्त आशय की जानकारी जोन चेयर पर्सन अशोक सिन्हा ने दी। बताया कि समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय कुमार, इंस्टॉलिंग ऑफिसर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राहुल वर्मा, प्रथम उप-डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शुभ्रा मजूमदार और विशिष्ट अतिथि तौर पर द्वितीय उप-डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कंचन साहू शिरकत करेंगी। अशोक सिन्हा ने कहा कि लायंस क्लब रामगढ़ कैंट और भुरकुंडा के सभी सदस्य समारोह को ऐतिहासिक व यादगार बनाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।