ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़नवजात शिशु की तरह पेड़-पौधों की करें देखभाल

नवजात शिशु की तरह पेड़-पौधों की करें देखभाल

वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग वन प्रमंडल रामगढ़ के तत्वावधान में केंद्रीय विद्यालय भुरकुंडा में धूमधाम से 68वां वन महोत्सव शनिवार मनाया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति...

नवजात शिशु की तरह पेड़-पौधों की करें देखभाल
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Sat, 29 Jul 2017 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग वन प्रमंडल रामगढ़ के तत्वावधान में केंद्रीय विद्यालय भुरकुंडा में धूमधाम से 68वां वन महोत्सव शनिवार मनाया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति झारखंड सरकार उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, विशिष्ट अतिथि डीएफओ रामगढ़ प्ररेणा दीक्षित आदि मौजूद थे। वन महोत्सव की शुरूआत अतिथियों ने स्कूल परिसर में पौधारोपण कर किया। इसके बाद स्कूल शिक्षिका नीना बक्शी और सीनियर छात्राओं ने स्वागत गान और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि श्री प्रसाद ने कहा कि संपूर्ण मानव जीवन के लिए वृक्ष बेहद जरूरी है। इसके बिना मानव सहित जीव-जंतु का कल्पना बेईमानी है। सबों से कहा कि नवजात शिशु की तरह पेड़-पौधों की देखरेख करना होगा। सीएम का लक्ष्य है कि 2 करोड़ 66 लाख पौधे इस मानसून में लगे। इसमें सबकी भागीदारी जरूरी है। तभी यह मुहिम रंग लाएगा। 67 करोड़ रुपए की लागत से पतरातू डैम और घाटी को पर्यटक के रूप में विकसित किया जाएगा। डीएफओ ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा से ही भविष्य को संजोए रखा जा सकता है। सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने की शपथ दिलवाई। सभा को डॉ संजय सिंह, शिक्षक कुमार मयंक संबोधित किया। मंच संचालन रेंज ऑफिसर राजेश कुमार और धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या एम खलखो ने किया। मौके पर बीइइओ सुलोचना कुमारी, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिन्हा, सुखदेव प्रसाद, रंजीत कुमार पांडेय, भोला सिंह कुशवाहा, महेंद्र महतो, संजय लाला, विनोद साहू, प्रदीप साहू, सुरेंद्र करमाली, संजीव कुमार बावला, दीपक राणा, शंकर राम, परमानंद रजक, राजेंद्र प्रसाद साह, लगनू राम, डी झा, एसकेगुप्ता, कमलेश कुमार कुशवाहा, पीएन सिंह, कुमार मयंक, अनामिका, सीता श्रीवास्तव, सैमुन निशा, एस बाखला, पीके पांडेय, एमएम प्रसाद, पी मल्लिक, के अंसारी, महेंद्र राय आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें