कुष्ठ रोग खोज अभियान के तहत स्क्रीनिंग का हुआ आयोजन

Dec 02, 2025 09:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर

कुष्ठ रोग खोज अभियान के तहत स्क्रीनिंग का हुआ आयोजन

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। राज्य कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, झारखंड के निर्देशानुसार 10 नवंबर से 4 दिसंबर तक कुष्ठ जागरुकता खोज अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को डॉ महालक्ष्मी प्रसाद, सिविल सर्जन, रामगढ़ और डॉ तुलिका रानी, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, रामगढ़ के निर्देशानुसार कुष्ठ रोग खोज अभियान के अन्तर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कैथा, रामगढ़ में कुष्ठ रोग की जांच एवं स्कींनिग विधिवत रूप किया गया। साथ ही सभी को कुष्ठ रोग के बारे में एवं इससे बचाव से संबंधित जानकारी दी गई। जहां विद्यालय के प्राचार्या अल्पना कुमारी एवं विद्यालय के सभी शिक्षक/शिक्षिका के उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ।

गठित टीम में सावन कुमार ठाकुर, एनएलईपी रामगढ़ सुनील कुमार, पंकज कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।