ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़नालसा योजना संबंधित महिलाओं को दी विधिक जानकारी

नालसा योजना संबंधित महिलाओं को दी विधिक जानकारी

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष निकेश कुमार सिन्हा और डालसा के सचिव दिलीप राजेश्वर तिर्की के निर्देशानुसार...

नालसा योजना संबंधित महिलाओं को दी विधिक जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Fri, 22 Oct 2021 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

वेस्ट बोकारो। निज प्रतिनिधि

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष निकेश कुमार सिन्हा और डालसा के सचिव दिलीप राजेश्वर तिर्की के निर्देशानुसार बुधवार को सारुबेड़ा आरा कॉलोनी में 75 वां अमृत महोत्सव के बैनर तले महिलाओं और पुरुषों को नालसा सेवाएं 2015 के बारे में जागरुक किया गया। विधिक जागरुकता दल ने नालसा की संचालित श्रमिक कल्याणकारी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए महिलाओं को विधिक जानकारी दी। इस मौके पर कहा गया कि कामकाजी महिलाओं का अधिकार, घरेलू हिंसा, सुरक्षा संबंधी कानून के बाबत जागरुक किया गया। नालसा से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पीएलवी के सदस्यों ने कहा कि असंगठित क्षेत्रों के श्रमिक, खनन क्षेत्रों में रोजगार जनित बीमारियों जैसे सिलीकोसिस, एसबेस्टोसिस, टीबी आदि से पीड़ित श्रमिकों के इलाज के लिए रिहाब की ओर से श्रमिकों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। ताकि वह अपनी बीमारियों का उपचार करवा सके। इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता ने श्रम विभाग की ओर से जारी किए जाने वाले श्रमिक कार्ड के संबंध में भी जानकारी दी। जागरुकता शिविर में विधिक जागरुकता दल (पीएलवी) की ओर से अरविंद राम, मीना कुमारी, आशीष कुमार, सहित महिलाओं में मंजू देवी, ममता देवी, चांदनी कुमारी, अलबम कुमार, शांति कुमारी सहित अन्य शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें