कनकी में विधिक जागरुकता अभियान चलाया गया
कनकी में विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया गिद्दी, निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग के तहत बुधवार को कनकी पंचायत में विधिक जागरूकता अभ

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग के तहत बुधवार को कनकी पंचायत में विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों को आपसी विवादों के समाधान, बिजली संबंधी समस्याओं, वाहन दुर्घटना से जुड़े कानूनी प्रावधानों, नशा मुक्ति अभियान, बाल विवाह निषेध कानून, साइबर अपराध से बचाव के बारे में बताया गया। घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत महिलाओं को मिलने वाले कानूनी अधिकारों और सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी गई। महिला सशक्तिकरण के बारे में लोगों को बताया गया। लोगों को नालसा व डालसा के बारे में भी जानकारी दी गई। जागरूकता अभियान में पीएलवी रामचंद्र राम, शारदा कुमारी, सुखदेव महतो, कपिल राम शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


