जमीन विवाद में मारपीट, महिला समेत चार घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

रामगढ़ में लोहार टोला स्थित काली मंदिर के पास जमीन पर मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। इस विवाद में एक महिला समेत चार लोग घायल हुए। वीणा देवी ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने रंगदारी की मांग की और उनके साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जमीन विवाद में मारपीट, महिला समेत चार घायल

रामगढ़,एक प्रतिनिधि। शहर के लोहार टोला स्थित काली मंदिर के पास जमीन पर मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। घायल वीणा देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह अपनी जमीन पर मकान निर्माण करवा रही थीं। इसी दौरान रोबिन सिंह, विनोद सिंह, कांत सिंह, पदम सिंह, चिंटू सिंह, गोलू सिंह, छोटे सिंह और ऋषम सिंह वहां पहुंचे और रंगदारी की मांग करने लगे। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की।

वीणा देवी ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके पति राजेंद्र राम, पुत्र उज्जवल राम और बहू पूनम देवी के साथ भी मारपीट की। साथ ही निर्माण कार्य में उपयोग हो रहे सरिया को भी उठा ले गए। घटना के बाद सभी घायलों का इलाज कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।