Ramgarh News: जमीन विवाद में दो पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी एक दर्जन से अधिक लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

Ramgarh News: रामगढ़ के मनुआ गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपों में जानलेवा हमला, मारपीट और रंगदारी का भी जिक्र है।

Ramgarh News: जमीन विवाद में दो पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी एक दर्जन से अधिक लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज

Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के मनुआ गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों मामलों में कांड दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष से महफूज आलम के आवेदन पर रामगढ़ थाना में कांड दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में आजाद एराकी, वसीम उर्फ राजा, शाहरुख एराकी, वारिस एराकी समेत कुल नौ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर हुई बैठक के बाद सभी आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला कर महफूज आलम, कासिम अंसारी व अन्य लोगों के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।

वहीं दूसरे पक्ष से शाहरुख के आवेदन पर थाना में कांड दर्ज किया गया है। इस मामले में कासिम अंसारी, महफूज अंसारी, अशरफुल अंसारी, इशराफिल अंसारी, सद्दाम अंसारी समेत अन्य 25-30 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी में घर में घुसकर मारपीट, जानलेवा हमला, एक व्यक्ति की अंगुली तोड़ने, 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsRamgarh News: जमीन विवाद में दो पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी एक दर्जन से अधिक लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज