श्रम विभाग ने निर्माण मजदूरों के बीच बांटे पैंट-शर्ट व साड़ी
झारखंड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत रामगढ़ सदर प्रखंड के निबंधित श्रमिकों को श्रम विभाग रामगढ़ ने पैंट-शर्ट व साड़ी का...

रामगढ़। नगर प्रतिनिधि
झारखंड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत रामगढ़ सदर प्रखंड के निबंधित श्रमिकों को श्रम विभाग रामगढ़ ने पैंट-शर्ट व साड़ी का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम रविवार को ग्राम हेसला बेदिया टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में हुआ। मौके पर एक्टू के जिला अध्यक्ष कामरेड लक्ष्मण बेदिया और एक्टू से संबद्ध झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन नेता सरयू बेदिया उपस्थित थे। इस दौरान हेसला ग्राम के 52 निबंधित महिला-पुरुष श्रमिकों के बीच पैंट-शर्ट और साड़ी का वितरण किया गया। सरयू बेदिया ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जितने भी लाभ कल्याण बोर्ड से निबंधित मजदूरों को मिल रहा है, निर्माण मजदूरों के अथक संघर्ष का परिणाम है। मजदूरों को उनका अधिकार मिल रहा है। निर्माण श्रमिकों के आंदोलन व संघर्ष के बल पर केंद्र की सरकार 1996 में निर्माण श्रमिकों के हित व लाभ के लिए कानून बनाने पर मजबूर किया गया। उसी कानून के विभिन्न नियमों और प्रावधानों के तहत निर्माण श्रमिकों को लाभ व सुविधा प्रदान किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ मजदूरों के संघर्ष से हासिल तमाम अधिकारों को केंद्र की भाजपा सरकार एक के बाद एक करके समाप्त कर, उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है। अब खेती- किसानी क्षेत्र में अंबानी-अदानी सरीखे चरम पूंजीपतियों को सौंपने में सरकार लगी हुई है।
