भदानीनगर में क्षत्रिय महासमागम, एकजुटता पर जोर
भुरकुंडा में क्षत्रिय गौरव एकता मंच द्वारा क्षत्रिय महासमागम का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद सुनील सिंह ने समाज की एकता और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। समारोह की अध्यक्षता डॉ संजय सिंह ने की और कई प्रमुख व्यक्तियों ने इसमें भाग लिया। समाज के विकास के लिए युवाओं को संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। क्षत्रिय गौरव एकता मंच क्षत्रिय समाज पतरातू प्रखंड की ओर से शनिवार को भदानीनगर मतकमा चौक के समीप स्थित हवेली मैरेज हॉल में क्षत्रिय महासमागम का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि चतरा के पूर्व सांसद सुनील सिंह, लोहरदगा के पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह, विशिष्ट अतिथि जेएसपीएल के प्लांट हेड बीके सिंह, झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अजय लाल शाहदेव ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुनील सिंह ने कहा कि जब तक समाज एकजुट नहीं होगा, तब तक समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने शिक्षा को समाज की उन्नति का मूल आधार बताते हुए युवाओं से संगठन व नेतृत्व में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
समारोह की अध्यक्षता डॉ संजय सिंह और संचालन मोती नारायण सिंह ने किया। इसमें एसएन सिंह, संजीव कुमार बाबला, पूनम सिंह, जयप्रकाश सिंह, विनय सिंह चौहान, अमरेश सिंह, उदय सिंह, सत्येंद्र सिंह, पप्पू सिंह, शक्ति सिंह, अवधेश सिंह, रंजन सिंह फौजी, अभितेश सिंह, सर्वेश सिंह, जनमजय प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह, अनिता सिंह, नीलम दत्त सिंह, वनीता सिंह, अरुणा सिंह, विनीता सिंह, रीता सिंह, बबली सिंह, उषा देवी, किरण सिंह, सिमरन सिंह, रीना सिंह आदि शामिल हुई। इसे सफनल बनाने में विनोद सिंह, सुदामा सिंह, शिवकुमार सिंह, देवेंद्र सिंह, जर्नादन सिंह आदि ने योगदान दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



