ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़कोड़रमा के सांसद अन्नपूर्णा का रामगढ़ में स्वागत

कोड़रमा के सांसद अन्नपूर्णा का रामगढ़ में स्वागत

भाजपा सांसद सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी रांची से कोडरमा जाने के क्रम में रामगढ़ में कुछ देर के लिए रुके। शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला से सांसद का जोरदार स्वागत किए। इस दौरान...

कोड़रमा के सांसद अन्नपूर्णा का रामगढ़ में स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Sat, 03 Oct 2020 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा सांसद सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी रांची से कोडरमा जाने के क्रम में रामगढ़ में कुछ देर के लिए रुके। शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला से सांसद का जोरदार स्वागत किए। इस दौरान सांसद ने गांधी जयंती के अवसर पर गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किए। जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सासद का स्वागत किए। सरकार की स्थानीय नीति के सवाल पर चर्चा करते हुए सांसद ने कहा कि इस पर सरकार की ओर से कमिटी गठित करने की बात कही गई है। जो मामले को टालने के जैसा ही है। अगर सरकार इस मुद्दे पर गंभीर होती तो, मुख्यमंत्री कैबिनेट में चर्चा करवाकर इसपर निर्णय ले सकते थे। जो मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र में आता है। शहर में सांसद अन्नपूर्णा देवी का स्वागत करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, सांसद प्रतिनिधि रणंजय कुमार कुं टू, राजू चतुर्वेदी, इलरानी पाठक, चंद्रशेखर चौधरी, राजेन्द्र कुशवाह, खिरोधर साहू, राजीव रंजन प्रसाद, नीरज सिंह, प्रवीण सोनू, सत्यजीत चौधरी, कीर्ति गौरव,राजेश ठाकुर, संजय श्रीवास्तव,वसूध तिवारी, विजय जायसवाल, रोबिन गुप्ता, सुनील वर्णवाल, शिवकुमार महतो, शिवशंकर सिंह, इंद्रविजाय सिंह, रवि गुप्ता, दीपक सोनकर,सत्यजीत सिंह,मणिशंकर ठाकुर, लक्ष्मी करमाली, शंकर करमाली, राहुल पासवान, सुरेन्द्र शर्मा,अरविंद सिंह, संतोष साह आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें