महोत्सव पर श्री अग्रसेन स्कूल में उड़ी 21 फीट की पतंग

Jan 13, 2026 07:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में मंगलवार को पतंग महोत्सव और लोहड़ी का आयोजन हुआ। बच्चों ने रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाई और लोहड़ी अग्नि के चारों ओर तिल, मूंगफली, और गुड़ अर्पित किया। इस अवसर पर भारतीय लोक परंपराओं का आनंद लिया गया, जिससे सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक चेतना का विकास हुआ।

महोत्सव पर श्री अग्रसेन स्कूल में उड़ी 21 फीट की पतंग

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में मंगलवार को पतंग महोत्सव और लोहड़ी का आयोजन धूमधाम से हुआ। इस अवसर पर बच्चों और शिक्षकों ने भारतीय लोक परंपराओं का आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक प्रवीण राजगढ़िया और प्राचार्य विवेक प्रधान ने लोहड़ी के लिए अग्नि प्रज्वलित कर किया गया। वहीं पतंग महोत्सव का मुख्य आकर्षण 21 फीट का पतंग रहा। इसे एनाकोंडा डिजाइन की पेंटिंग से सजाया गया था। इसे उड़ता देख बच्चे बेहद रोमांचित हुए। इसके अलावा बच्चों द्वारा उड़ाई गई अनेकों रंग-बिरंगी पतंगों से आसमान सज गया। पतंगों पर सेव एनवायरनमेंट, गो ग्रीन, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत जैसे प्रेरणादायक संदेश लिखे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे बच्चों में रचनात्मकता के साथ सामाजिक चेतना का भी विकास हुआ। शिक्षकों ने बच्चों को सुरक्षित तरीके से पतंग उड़ाने का नियम बताते हुए केवल सूती डोर का उपयोग करने तथा प्लास्टिक व चाइनीज मांझे से दूर रहने की बात कही। पक्षियों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने को कहा। लोहड़ी के अवसर पर पारंपरिक पंजाबी गीतों पर विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने लोहड़ी अग्नि के चारों ओर परिक्रमा करते हुए तिल, मूंगफली, रेवड़ी एवं गुड़ अर्पित किया और लोकगीत गाए। इससे पूरे वातावरण में उमंग, उल्लास और परंपरा की सुगंध घुल गई। निदेशक प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ समाज में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।