Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsKhelo Jharkhand 2025-26 District Competition Inaugurated in Ramgarh
खेलो झारखंड के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

खेलो झारखंड के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

संक्षेप:

झारखंड शिक्षा परियोजना, रामगढ़ द्वारा 'खेलो झारखंड 2025-26' की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में किया गया। सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित...

Fri, 29 Aug 2025 01:45 AMNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

रामगढ़, निज प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना, रामगढ़ की ओर से आयोजित 'खेलो झारखंड 2025-26' की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गांधी मेमोरियल में हुआ। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल और बतौर विशिष्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम शर्मा, जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार,कार्यपालक दंडाधिकारी रीना कुजूर,रामगढ़ जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव सीडी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया, जिससे उनका मनोबल और बढ़ा। मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने कहा कि 'खेलो झारखंड' का आयोजन खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करता है, ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने रामगढ़ जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए खिलाड़ियों से कहा कि वे और बेहतर प्रदर्शन करें। अधिक से अधिक मेडल जीतकर अपने प्रखंड और जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभा को निखारने का एक अवसर है, बल्कि यह टीम भावना और अनुशासन को भी बढ़ावा देती है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे राज्य और देश के लिए भी खेलना का लक्ष्य रखें। जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम शर्मा ने कहा कि खेल से बच्चों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है ।सभी बच्चे अपने जीवन में अनुशासन लाकर सफलता हासिल कर सकते है ।इस तरह का आयोजन बच्चों को उचित प्लेटफार्म देता है। जहाँ पर वो अपना प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते है। प्रतियोगिता में अंडर 14 बालिका में दुलमी प्रखंड, अंडर 17 बालिका में पतरातु, अंडर 19 में मांडू विजेता बना। वहीं, कबड्डी अंडर 14 बालिका वर्ग में दुलमी, अंडर 17 बालिका वर्ग में चितरपुर, अंडर 19 वर्ग में गोला प्रखंड विजेता बना। सभी विजेता टीम को अतिथियों के ट्रॉफी और मेडल देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर एडीपीओ नलिनी रंजन, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुलोचना कुमारी,सहित भारी संख्या में छात्र छात्राए और शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।