केदला में सज्जा खाटू श्याम का दरबार
फागुन एकादशी के अवसर पर झारखंड के 15 नंबर भगत सिंह चौक पर खाटू श्याम का दरबार सजाया गया। आचार्य रवि रौशन शास्त्री द्वारा यजमान अमोद कुमार गुप्ता को रुद्राभिषेक कराया गया। कार्यक्रम में भजन, कीर्तन और महाभोग का वितरण हुआ। भक्तों के बीच पवित्र वस्त्र का वितरण भी किया गया।

केदला, निज प्रतिनिधि। प्रत्येक वर्ष की भांती इस वर्ष भी फागुन एकादशी के मौके पर शुक्रवार को झारखंड 15 नंबर भगत सिंह चौक पर खाटू श्याम का दरबार सज्जाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रांची से आए आचार्य रवि रौशन शास्त्री ने यजमान अमोद कुमार गुप्ता सप्तनी को रुद्राभिषेक से कराया। तत्पश्चात दोपहर में केदला चौक कलाली मोड़ से निशान उठाया गया जो झारखंड 15 नंबर भगत सिंह चौक लाया गया। गोधूली बेला में संध्या आरती, ज्योत जगाने के बाद श्याम भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। वहीं मौके पर भक्तों के बीच महाभोग का वितरण भी किया गया। अल सुबह मंगल आरती के साथ भजन कीर्तन का समापन हुआ।
कार्यक्रम के क्षेत्र के हजारों लोग शामिल थे। मौके पर मुख्य आयोजनकर्ता अमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि खाटू श्याम जी का मुख्य वस्त्र (पीतांबरी/बागा) साल में एक बार बसंत पंचमी के दिन बदला जाता है। पुराने वस्त्र को भक्तों में प्रसाद स्वरूप वितरित किया जाता है। इस वस्त्र को बहुत ही पवित्र और चमत्कारिक माना जाता है, जिसे भक्त रक्षा सूत्र के रूप में धारण करते हैं। फागुन एकादशी (खाटू श्याम ग्यारस) पर बाबा श्याम का भजन और कीर्तन करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। क्योंकि यह दिन उन्हें समर्पित है। इससे जीवन के सभी संकट दूर होते हैं। ऐसी मान्यता है कि फागुन एकादशी के दिन भजन करने से बाबा हारी हुई बाजी जिता देते हैं और दुखों से तुरंत राहत दिलाते हैं। वहीं फागुन माह के दौरान श्याम बाबा के भजन, कीर्तन और उनकी कथा सुनने से आर्थिक तरक्की और सुख-शांति आती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विक्रम सिंह, रंजीत चौहान, रौशन कुमार, संजीत कुमार ठाकुर, पप्पू गुप्ता, बिनोद केशरी, देवनंदन रजवार, टूनटून केशरी, गोपाल केशरी, कृष्णा केशरी, राजेश महतो सहित समस्त श्याम प्रेमी का सराहनीय योगदान रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


