सिरका-अरगडा को हरा कर चैपिंयन बना तालाटांड़

Feb 09, 2026 11:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

भदानीनगर में आयोजित लपंगा प्रीमियर लीग का फाइनल मैच केशर इलेवन और सागर इलेवन के बीच खेला गया। केशर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन बनाए और सागर इलेवन 95 रन पर ही सिमट गई। विजेता केशर इलेवन को 31,000 रुपये और उप विजेता सागर इलेवन को 21,000 रुपये का पुरस्कार मिला।

सिरका-अरगडा को हरा कर चैपिंयन बना तालाटांड़

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर में आयोजित लपंगा प्रीमियर लीग का फाइनल सोमवार को खेला गया। लपंगा बस्ती क्रिकेट मैदान में आयोजित फाइनल मैच में केशर इलेवन तालाटांड़ और सागर इलेवन सिरका-अरगडा की टीम आमने-सामने थी। निर्धारित 12 ओवर के मैच में पहले बैटिंग करते हुए केशर इलेवन 117 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में सागर इलेवन 95 रन ही बना पाई। मुख्य अतिथि भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली के हाथों विजेता केशर इलेवन को ट्रॉफी के साथ 31 हजार रुपए और उप विजेता सागर इलेवन को टॉफी के साथ 21 हजार रुपए बतौर पुरस्कार दिया गया। ओपी प्रभारी अख्तर अली ने सबका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेलकूद में भी बेहतर करियर की असीम संभावनाएं है।

पुरस्कार वितरण समारोह में नईस आलम, हारून राशिद, प्रदीप बेदिया, विजय राम उपस्थित थे। टूर्नामेंट को सफल बनाने में खुर्शीद अंसारी, कासिफ, डिस्को, सोनू जमील, अलफाक, नाजिर, तौहीद, एजाज, फूलदार, तौसीफ, अयान, आजाद, साजिद, अरमान, शहबाज, अफरोज, मतीन, अरबाज, अनीश, सन्नी सिंह ने योगदान दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।