Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsKedla Residents Honor Raj Tirki for His Service in Assam s Armed Forces
एसएसबी में कार्यरत जवान का नगरवासियों ने किया स्वागत

एसएसबी में कार्यरत जवान का नगरवासियों ने किया स्वागत

संक्षेप:

केदला नगर के निवासी राज तिर्की का स्वागत मंगलवार को अंग वस्त्र देकर किया गया। राज शस्त्र सीमा बल में सामान्य आरक्षी हैं। उनके पिता मजदूर हैं और मां गृहणी। राज ने एसएससी परीक्षा पास करके इस पद को...

Oct 29, 2025 03:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

केदला, निज प्रतिनिधि। केदला नगर निवासी राज तिर्की पिता बिश्वा तिर्की का स्वागत मंगलवार को केदला नगर वासियों ने अंग वस्त्र देकर किया। राज वर्तमान में असाम प्रदेश के उदालबुड़ी जिला के भैरा कुंडा में शस्त्र सीमा बल में सामान्य आरक्षी पद पर कार्यरत हैं। इनके पिता मजदूर हैं और मां गृहणी हैं। तीन भाई बहनों में राज सबसे बड़े हैं। इन्होंने बताया कि शस्त्र सीमा बल में जाने के लिए पहले एसएससी परीक्षा देना होता है। इसमें सफल होने के बाद आपका फिजिकल टेस्ट होता है। इसको पास करने के बाद मेडिकल और अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है। मौके पर केदला दक्षिणी पंचायत की मुखिया अनिता देवी, सांसद प्रतिनिधि शंकर करमाली, केदला मध्य पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मंतोष सिंह, नरेश हांसदा, रितेश सिंह, कन्हैया ठाकुर, शिव शर्मा, अंबिका चौधरी, सकलदेव कुमार, सुनिल करमाली, बिजी कुमार, रवि मेहता, रोहित कुमार, श्रवण महतो, विकास मोदी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें