Ramgarh News: मां दुर्गे के नौ स्वरूपों की झांकी ने मोहा मन

हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

Ramgarh News: डीएवी पब्लिक स्कूल केदला में शुक्रवार को नवरात्रि महोत्सव भक्तिमय माहौल में मनाया गया। सुधा कुमारी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने नाट्य मंचन के जरिए मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की झांकी प्रस्तुत की। प्राचार्य बीके बनर्जी ने प्रस्तुतियों की सराहना की और कहा कि नवरात्रि शक्ति उपासना, बुराई पर अच्छाई की जीत तथा नारी सम्मान का संदेश देती है। कार्यक्रम ने बच्चों में सांस्कृतिक चेतना और सामूहिक सहभागिता को मजबूत किया।

Ramgarh News: मां दुर्गे के नौ स्वरूपों की झांकी ने मोहा मन

नवरात्रि महोत्सव में विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुति

Ramgarh News:

केदला, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल केदला में शुक्रवार को नवरात्रि महोत्सव हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरे विद्यालय परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। सीसीए इंचार्ज सुधा कुमारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नाट्य मंचन के माध्यम से मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की सुंदर और जीवंत झांकी प्रस्तुत की। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का चित्रण करते हुए विद्यार्थियों ने भारतीय धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर झलक पेश की। इस दौरान विद्यालय परिसर मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा। विद्यालय के प्राचार्य बीके बनर्जी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह पर्व शक्ति की उपासना, बुराई पर अच्छाई की जीत और नारी शक्ति के सम्मान का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में भारतीय संस्कृति, संस्कार और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहने तथा जीवन में अच्छे संस्कारों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम ने बच्चों में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना और सामूहिक सहभागिता की भावना को मजबूत किया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦नवरात्रि महोत्सव कहां आयोजित किया गया?−
नवरात्रि महोत्सव डीएवी पब्लिक स्कूल केदला में आयोजित किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रामगढ़Ramgarh News: मां दुर्गे के नौ स्वरूपों की झांकी ने मोहा मन