ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर निकली कलश यात्रा

महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर निकली कलश यात्रा

जो हॉस्पीटल कॉलोनी, छठ मंदिर होते हुए नलकारी नदी तट पहुंची। यहां जगतगुरू वानांचल पीठाधीश्वर स्वामी दीनदयाल जी महाराज के सानिंध्य में पुजारी दिनेश पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर देवताओं का आह्वान...

महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर निकली कलश यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Wed, 19 Feb 2020 12:47 AM
ऐप पर पढ़ें

महाशिवरात्रि को लेकर भुरकुंडा हॉस्पीटल कॉलोनी में होने वाले पांच दिवसीय महोत्सव का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर शिव मंदिर परिसर से कलश जलयात्रा निकाली गयी। जो हॉस्पीटल कॉलोनी, छठ मंदिर होते हुए नलकारी नदी तट पहुंची। यहां जगतगुरू वानांचल पीठाधीश्वर स्वामी दीनदयाल जी महाराज के सानिंध्य में पुजारी दिनेश पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर देवताओं का आह्वान किया और कलशों में नदी का जल भरवाया। इसके पश्चात विधिवत शिव मंदिर परिसर में कलशों की स्थापना की गयी।

शिव पुराण कथा का शुभारंभ:

शिव मंदिर परिसर में पांच दिनों तक चलने वाले शिव पुराण कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन पीओ अशोक कुमार ने फीता काट कर किया। मौके पर पीओ अशोक कुमार ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों से आसपास का क्षेत्र पावन होता है। वहीं स्वामी दीनदयाल जी महाराज ने कहा कि शिव की अराधना से पाप, दोष मिट जाता है। इसलिए वे देवता, मानव ही नहीं दानवों के भी प्रिय देव हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें