ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़कैथा चौक पर होगी भारत माता की आरती

कैथा चौक पर होगी भारत माता की आरती

भारत माता चौक कैथा फोरलेन स्थित न्यू लाईन होटल में छात्र युवा अधिकार मोर्चा की बैठक मंगलवार को हुई। जिसमें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत माता चौक पर रंगारंग कार्यक्रम के साथ भारत माता की आरती करने...

कैथा चौक पर होगी भारत माता की आरती
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Wed, 10 Jul 2019 12:05 AM
ऐप पर पढ़ें

भारत माता चौक कैथा फोरलेन स्थित न्यू लाईन होटल में छात्र युवा अधिकार मोर्चा की बैठक मंगलवार को हुई। जिसमें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत माता चौक पर रंगारंग कार्यक्रम के साथ भारत माता की आरती करने का निर्णय लिया गया। पिछले वर्ष से यहां राष्ट्रीय पर्व में भारत माता की आरती कार्यक्रम किया जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता राम प्रकाश महतो और संचालन जिला प्रवक्ता राम कुमार कश्यप ने किया। कार्यक्रम के आयोजन के लिए कमेटी का गठन किया गया। जिसमें मुनिनाथ महतो अध्यक्ष, राम कुमार कश्यप सचिव, रामसेवक महतो उपाध्यक्ष, नवनीत कुमार कोषाध्यक्ष, मुख्य व्यवस्थापक शहबाज अनवर गोल्डी, संरक्षक संतोष महतो, ध्यानचंद महतो, रामप्रकाश महतो, गुड्डू पटेल, धनेश्वर महतो, प्रदीप कुमार महतो को बनाया गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष नवनीत कुमार ने कहा की इस वर्ष भी भारत माता की आरती और भव्य तरीके से की जाएगी। क्रार्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अतिथियों की ओर से पुरस्कृत भी किया जाएगा। मौके पर गंगा राम मुंडा, मिथुन कुमार महतो, राजकिशोर टाइगर, संतोष कुमार महतो, अशोक करमाली, मदन महतो, एजाज अहमद, उत्तम पटवा, रोहित करमाली, राजेंद्र कुमार महतो सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें