झामुमो के स्थापना दिवस में उमड़ेगा जनसैलाब: संजीव बेदिया

Mar 16, 2026 01:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

झारखंड मुक्ति मोर्चा की पतरातू प्रखंड कमेटी की बैठक भुरकुंडा में हुई। बैठक में 4 अप्रैल को हजारीबाग में होने वाले स्थापना दिवस समारोह और रैली पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि संजीव बेदिया ने कहा कि समारोह ऐतिहासिक होगा और इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई अन्य नेता शामिल होंगे।

झामुमो के स्थापना दिवस में उमड़ेगा जनसैलाब: संजीव बेदिया

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि।झारखंड मुक्ति मोर्चा पतरातू प्रखंड कमेटी की बैठक रविवार को भुरकुंडा में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष झलकू बेदिया और संचालन सचिव उदय अग्रवाल ने किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया उपस्थित थे। बैठक में 4 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर हजारीबाग में आयोजित भव्य कार्यक्रम और रैली पर विचार-विमर्श हुआ। बताया गया कि समारोह में पतरातू प्रखंड के सभी 42 पंचायत से लाखों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। मुख्य अतिथि संजीव बेदिया ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह कई मायनो में ऐतिहासिक होगा।

इसमें सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के अलावा मंत्री योगेंद्र महतो, दीपक बिरूआ, सुदिव्य कुमार सोनू, चमरा लिंडा बतौर अतिथि शामिल होंगे। इसमें जनसैलाब उमड़ेगा और पूरे राज्य से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक शामिल होंगे। संजीव बेदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य का संपूर्ण विकास हुआ है और जनता का विश्वास झामुमो के प्रति लगातार बढ़ रहा है। वहीं समारोह में पतरातू प्रखंड की भागीदारी को लेकर उन्होंने अपना विश्वास जताया। बैठक में हरिलाल बेदिया, रोहनराम बेदिया, संजय वर्मा, शैलेंद्र बेदिया, मुकेश राउत, सीताराम मुंडा, वीरेंद्र यादव, दौलत सिंह, इस्लाम अंसारी, गणेश बेदिया, अजीमा खातून, असीमा खातून, मंगल बेदिया, श्रीनाथ बेदिया, योगेंद्र यादव, कालेंद्र यादव, मिथिलेश मांझी, राजन करमाली, राजेंद्र मुंडा, दीपक कुमार, संजीव मुंडा, प्रमोद ठाकुर आदि उपस्थित थे।-- फोटो संख्या भुरकुंडा 01:- भुरकुंडा झामुमो कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं से मुखातिब संजीव बेदिया

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।