ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़झामुमो ने शहीद भगत सिंह की जयंती मनायी

झामुमो ने शहीद भगत सिंह की जयंती मनायी

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शनिवार को भुरकुंडा कार्यालय में शहीद भगत सिंह की जयंती मनायी। इसकी अध्यक्षता हरीलाल बेदिया और संचालन बालेश्वर करमाली ने...

झामुमो ने शहीद भगत सिंह की जयंती मनायी
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Sat, 28 Sep 2019 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शनिवार को भुरकुंडा कार्यालय में शहीद भगत सिंह की जयंती मनायी। इसकी अध्यक्षता हरीलाल बेदिया और संचालन बालेश्वर करमाली ने किया। यहां सर्वप्रथम शहीद भगत सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित की गई। मौके पर वक्ताओं ने शहीद भगत सिंह की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि देश की आजादी के लिए हंसते हंसते फांसी चढ़ने वाले वीर सपूत के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर टिंकू बेदिया, संजय वर्मा, उदय मालाकार, सत्यनारायण यादव, गुदरिया बेदिया, विजय मुंडा, चरेंद्र बेदिया, राजेंद्र महतो, चरकू गंझू आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें