डाड़ी प्रखंड के तीन इंटर कॉलेज और दो उच्च विद्यालय में शैक्षणिक हड़ताल रहा

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

सोमवार को डाड़ी और मांडू प्रखंड के कई स्कूलों में एकदिवसीय शैक्षणिक हड़ताल हुई। शिक्षकों ने सरकार के 223 संस्थाओं का अनुदान रोके जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। हड़ताल के कारण हजारों छात्रों को कक्षा में नहीं जाने दिया गया, जिससे उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।

डाड़ी प्रखंड के तीन इंटर कॉलेज और दो उच्च विद्यालय में शैक्षणिक हड़ताल रहा

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड के तीन इंटर कॉलेज, दो उच्च विद्यालय और मांडू प्रखंड के एक उच्च विद्यालय में सोमवार को एकदिवसीय शैक्षणिक हड़ताल रहा। झारखंड इंटर कॉलेज होसिर, किसान मजदूर इंटर कॉलेज गिद्दी सी, किसान मजदूर उच्च विद्यालय बलसगरा, किसान मजदूर उच्च विद्यालय गिद्दी सी व उच्च विद्यालय चुंबा के शिक्षकों ने वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा रांची के आह्वान पर सोमवार को सरकार के 223 संस्थाओं का अनुदान रोके जाने के विरोध में हड़ताल पर रहे। इस दौरान हड़ताल करने वाले शिक्षक कर्मियों ने अनुदान रोके जाने के विरोध में जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। इन कॉलेजों, उच्च विद्यालय में अध्यनरत हजारों छात्र-छात्राएं कॉलेज और उच्च विद्यालय तो पहुंचे।

परंतु कक्षा नहीं होने के कारण मायुस होकर लौट गए। हड़ताल करने में झारखंड इंटर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य एके वर्मा, किसान मजदूर इंटर कॉलेज गिद्दी सी, मजदूर उच्च विद्यालय बलसगरा के प्रधानाचार्य गिरधारी महतो, किसान मजदूर गिद्दी सी की प्रधानाचार्य सुनीता कुमारी, चुंबा उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य जगनंदन कुमार, दीपचंद महतो, कुमारी दानो महतो, कुमार विनोद, रीता रानी, सुनीता कुमारी, कुमारी मुनी, पुष्पा कुमारी, शारदा चौधरी, अरूण रजक, जया भारती, प्रमेश्वर गंझू, संगीता कुमारी, चंदन झा, सानू दास, ममता कुमारी, अश्विनी पासवान, युगल महतो, पिंकी कुमारी, पुष्पा कुमारी, उमेश महतो, संतोष गंझू, सबिता कुमारी, मनिलाल महतो, सुनिता कुमारी मनीष, मुरली, लाक्षो, रामकृष्ण स्वांसी शिक्षक और शिक्षकेतरकर्मी शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।