झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में विजय अधिवक्ताओं का हुआ स्वागत

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

रामगढ़, एक प्रतिनिधि। झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में विजय अधिवक्ताओं का हुआ स्वागत

रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में विजयी अधिवक्ताओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिवक्ता बंसीधर गोप एंड एसोसिएट्स में आयोजित इस समारोह में झारखंड हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता नीलेश कुमार, ललित यादव एवं अभिषेक भारती का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अधिवक्ता धनंजय प्रसाद यादव एवं अधिवक्ता उमेश महतो ने किया। इस दौरान सभी विजयी अधिवक्ताओं को माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि यह जीत अधिवक्ताओं के विश्वास और समर्थन का परिणाम है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि नव-निर्वाचित सदस्य अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करते हुए न्यायिक व्यवस्था को और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के कोषाध्यक्ष हरकनाथ महतो सहित ओमचंद नारायण, अतुल रंजन, उज्जवल सिंह, भवानी गोप, गौतम सिंह, सुमित महतो, देवानंद बेदिया, रॉकी अग्रवाल एवं अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।