झारखंड शिरोमणि सम्मान समारोह 2026 के बैनर का रामगढ़ में हुआ शुभारंभ

Feb 06, 2026 11:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

रामगढ़ में झारखंड कला संस्कृतिक संघ के बैनर तले झारखंड शिरोमणि सम्मान समारोह 2026 का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अमित कुमार सिन्हा ने बैनर का लोकार्पण किया और समारोह की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मकता और प्रतिभाओं को पहचान दिलाते हैं।

झारखंड शिरोमणि सम्मान समारोह 2026 के बैनर का रामगढ़ में हुआ शुभारंभ

रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ थाना चौक, गोला रोड स्थित सरपंच होटल के सभागार में शुक्रवार को झारखंड कला संस्कृतिक संघ के बैनर तले प्रस्तावित झारखंड शिरोमणि सम्मान समारोह 2026 को लेकर बैनर का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन संघ के अध्यक्ष डीके राठौर ने किया। इस अवसर पर संघ के सदस्य सचिव आशीष मुखर्जी ने मुख्य अतिथि समाजसेवी अमित कुमार सिन्हा को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि अमित कुमार सिन्हा ने विधिवत रूप से झारखंड शिरोमणि सम्मान समारोह 2026 के बैनर का लोकार्पण किया। बैनर लॉन्चिंग के बाद अपने संबोधन में अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि रामगढ़ में झारखंड शिरोमणि सम्मान समारोह 2026 का आयोजन एक अत्यंत सराहनीय पहल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने की जो शुरुआत झारखंड कला संस्कृतिक संघ ने की है, वह वास्तव में प्रशंसनीय है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है और प्रतिभाओं को नई पहचान मिलती है। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड कला संस्कृतिक संघ के बैनर तले अब तक जितने भी कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, वे सभी अपने आप में आश्चर्यजनक और यादगार रहे हैं। रामगढ़ में संघ का पहला कार्यक्रम गंगा आरती रामगढ़ महोत्सव से प्रारंभ हुआ था, जो दर्शनीय और अत्यंत सफल रहा। इसी प्रकार आने वाला झारखंड शिरोमणि सम्मान समारोह भी ऐतिहासिक होगा। कार्यक्रम में झारखंड कला संस्कृतिक संघ के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें कोषाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह, कार्यक्रम संयोजक मोहम्मद सोना अल्लाह उर्फ सोनू, करमजीत सिंह जग्गी, ऋषिकेश पांडा, मस्जिद आलम, सलमान खान, उमेश कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।