
ग्रामीण बैंक लइयो में वितिय साक्षरता जागरुकता अभियान का किया आयोजन
मांडू प्रखंड के लईयो उतरी पंचायत भवन में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा वित्तीय जागरुकता साक्षरता अभियान का आयोजन किया गया। काउंसलर अरुण कुमार ने बैंक से फोन पर जानकारी मांगने वाले कॉल्स को नजरअंदाज...
केदला, निज प्रतिनिधि। मांडू प्रखंड के लईयो उतरी पंचायत भवन में बुधवार को झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की ओर से वित्तीय जागरुकता साक्षरता अभियान का आयोजन किया गया। मौके पर रामगढ़ जिला ग्रामीण बैंक काउंसलर अरुण कुमार सिंह राजपूत ने उपस्थित लोगों से कहा कि बैंक कभी भी फोन पर खाताधारी से कोई जानकारी नहीं मांगती है। अगर मोबाइल पर ऐसा कॉल आता है तो उसे ईग्नोर करते हुए शाखा प्रबंधक से मिले। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की ओर से चलाए जाए रहे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की जानकारी देते हुए कहा कि मात्र 20 रुपए सलाना देकर आप दो लाख रुपए का दुर्घटना बीमा ले सकते हैं।

जिसका भुगतान 15-20 दिन में मिल जाता है। इसके अलावे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, जनधन खाता, मुद्रा लोन, किसान क्रेडिट कार्ड, खाता का रि-केवाईसी और साइबर क्राइम फ्रॉड से कैसे बचे इसकी जानकारी दिया गया। बैंक संबंधित जानकारी के लिए टोलफ्री नंबर 1930 और आरबीआई की ओर से जारी टॉल फ्री नम्बर बैंकिंग सम्बंधित अन्य सहायता हेतु 14448 पर कॉल करने की जानकारी दी गई। मौके पर शाखा प्रबंधक प्याली डे, मुखिया मदन महतो, बीसी रेखा देवी, गोविंद रजवार, नरेश महतो, जगमोहन महतो, चितरंजन महतो, पारसनाथ महतो, संतोषी देवी, रजनी देवी, पूनम देवी, सुशमा देवी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


