ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन का रामगढ में मार्च आज

झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन का रामगढ में मार्च आज

ऑल इंडिया कंस्ट्रक्शन वर्कर्स फेडरेशन (एआई सीडब्ल्यूएफ) के राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत 30 नवंबर 021 को हर एक जिले के श्रम अधीक्षक कार्यालय के समक्ष...

झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन का रामगढ में मार्च आज
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Tue, 30 Nov 2021 03:20 AM
ऐप पर पढ़ें

रामगढ़। नगर प्रतिनिधि

ऑल इंडिया कंस्ट्रक्शन वर्कर्स फेडरेशन (एआई सीडब्ल्यूएफ) के राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत 30 नवंबर 021 को हर एक जिले के श्रम अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन और मार्च निकालने की तैयारी है। इसके जरिए असंगठित निर्माण मजदूरों के विभिन्न मांगों व ज्वलंत समस्याओं को लेकर स्मार -पत्र समर्पित किया जाएगा। राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन रामगढ में मार्च निकालने की तैयारी की है। यूनियन का रोड़ मार्च शहर में 12 बजे दिन रामगढ़ माले कार्यालय के समीप से निकलने की तैयारी की गई है। निर्माण मजदूरों का मार्च मेन रोड, सुभाष चौक बस स्टैंड आदि क्षेत्र में भ्रमण करते वापस सुभाष चौक पर संपन्न होगी। जानकारी लाल मोहन मुण्डा संयोजक झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन ने दी। इसके उपरांत यूनियन के प्रतिनिधियों की ओर से श्रम आयुक्त रांची को संबोधित, रामगढ़ श्रम अधीक्षक को मांग-पत्र समर्पित किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें