हेसगढ़ा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि
बिरसा मुंडा के विचार आज भी समाज को प्रेरणा देती है:फागु बेसरा मांडू ।निज प्रतिनिधि भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को हेसगढ़ा

मांडू ।निज प्रतिनिधि भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को हेसगढ़ा में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। भगवान बिरसा मुंडा का निधन 9 जून 1900 को हुआ था और हर वर्ष इस दिन उनकी पुण्यतिथि मनाई जाती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो के राष्ट्रीय महासचिव फागु बेसरा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन संघर्ष में समर्पित कर दिया।
उनके विचार आज भी समाज को प्रेरणा देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात कर समाजहित में कार्य करना चाहिए।सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा के संघर्षों और बलिदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक एकता और जनसेवा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। सभा के अंत में सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके सपनों के झारखंड निर्माण का संकल्प दोहराया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


