Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsJharkhand Movement Activists Demand Recognition and Pension from Government
झारखंड आंदोलनकारियों ने डुमरी विधायक को ज्ञापन सौंपा

झारखंड आंदोलनकारियों ने डुमरी विधायक को ज्ञापन सौंपा

संक्षेप:

झारखंड आंदोलनकारी समन्वय समिति के सदस्यों ने डुमरी विधायक को ज्ञापन सौंपा है जिसमें उन्होंने सरकार से आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र, ताम्र पत्र और पेंशन देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त रामगढ़ ने अब तक किसी भी आंदोलनकारी को सम्मानित नहीं किया है, जिससे वे अपमानित महसूस कर रहे हैं।

Nov 29, 2025 09:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

गोला, निज प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी समन्वय समिति की जिला कमेटी के सदस्यों ने शनिवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन डुमरी विधायक जयराम महतो के नाम केंद्रीय सचिव संतोष कुमार चौधरी को सौंपा है। जिसमें कहा गया है कि गृह कारा आपदा प्रबंधन विभाग झारखंड सरकार के संलेख ज्ञापन 1146 दिनांक 25 फरवरी 21 के आलोक में चिन्हीत सभी आन्दोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र, ताम्र पत्र में मोमेंटो प्रतिक चिन्ह, अंग वस्त्र व पेंशन देने का प्रावधान है। लेकिन उपायुक्त रामगढ़ ने आजतक चिन्हित आन्दोलनकारियों को ताम्र पत्र, प्रशस्ति पत्र व मेमेन्टो देकर समानित नहीं किया है। जिससे आन्दोलनकारी अपमानित महसूस कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आंदोलनकारियों ने डुमरी विधायक को ज्ञापन देते हुए मुख्यमंत्री को इस समस्या से अवगत कराने का आग्रह किया है। आग्रह किया है की रामगढ़ जिला के तमाम चिन्हित सभी आन्दोलनकारियों को उपर वर्णित सामग्री देकर सम्मानित करने हेतु उचित कार्यवाही करने की बात कही है। मौके पर आदित्य महतो, मो जलील, देवकी प्रसाद, कामेश्वर महतो, अमूल्य उपाध्याय, मोतीलाल महतो, प्रयाग महतो, सुनील राज चक्रवर्ती, भोलाराम मांझी, मुख्तार अंसारी, अशोक चक्रपाणि, अमरदीप चौधरी, तपन महतो, आनंद महतो, त्रिभुवन महतो, मो गुलाम उर्फ छुटकू, देवेंद्र महतो, मो आसिफ अंसारी, कृष्णा महतो, अबूसमा अंसारी, नरेंद्र महतो, महावीर महतो, बबलू महतो, रवि ठाकुर आदि उपस्थित थे।