Ramgarh News: जेएसएलपीएस की महिला दीदियों की मांगों पर विधायक ममता देवी ने लिया संज्ञान

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

Ramgarh News: रामगढ़ समाहरणालय परिसर में महिला दीदियों के धरना-प्रदर्शन को विधायक ममता देवी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने समस्याओं की जानकारी ली और उपायुक्त से चर्चा की। विधायक ने महिलाओं की जायज मांगें उठाने का आश्वासन दिया और सरकार के साथ भी संवाद स्थापित किया, ताकि समस्याओं का समाधान हो सके।

Ramgarh News: जेएसएलपीएस की महिला दीदियों की मांगों पर विधायक ममता देवी ने लिया संज्ञान

Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ समाहरणालय परिसर में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की महिला दीदियों की ओर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किए जा रहे धरना-प्रदर्शन को लेकर रामगढ़ विधायक श्रीमती ममता देवी ने गंभीरता दिखाई। धरना-प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही विधायक ममता देवी शुक्रवार को तत्काल समाहरणालय परिसर स्थित धरना स्थल पर पहुंचीं। आंदोलनरत महिला दीदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और मांगों की विस्तारपूर्वक जानकारी ली। महिला दीदियों ने विधायक के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को रखा। विधायक ममता देवी ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इसके बाद विधायक ममता देवी ने रामगढ़ के उपायुक्त से मुलाकात कर महिला दीदियों की समस्याओं एवं उनकी मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की।उन्होंने संबंधित मामलों पर आवश्यक पहल करते हुए महिला दीदियों की जायज मांगों के समाधान की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने का आग्रह किया। विधायक ने मामले को सरकार के स्तर पर भी उठाते हुए झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका सिंह पांडेय से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने मंत्री को महिला दीदियों की मांगों और धरना-प्रदर्शन की पूरी जानकारी दी। विधायक ने कहा कि महिला दीदियों की समस्याओं के समाधान के लिए रांची में मंत्री से उनकी मुलाकात भी कराई जाएगी, ताकि मामले पर सकारात्मक चर्चा कर उचित समाधान की दिशा में पहल की जा सके। इस दौरान विधायक ममता देवी ने कहा कि महिला दीदियों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। उनकी जायज मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला दीदियों की आवाज को मजबूती से उठाना और उनके हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संबंधित अधिकारियों और सरकार के स्तर पर लगातार बातचीत कर समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल जारी रखी जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रामगढ़Ramgarh News: जेएसएलपीएस की महिला दीदियों की मांगों पर विधायक ममता देवी ने लिया संज्ञान