कॉलेज में स्व.टेकलाल महतो की जयंती मनाई गई
झारखंड इंटर कॉलेज होसिर में रविवार को संस्थापक स्व टेकलाल महतो की जयंती मनाई गई। कॉलेज के सचिव कुमेश्वर महतो और अन्य लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने स्व महतो के कॉलेज के प्रति योगदान को याद किया। इस मौके पर कई लोग उपस्थित थे।

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। झारखंड इंटर कॉलेज होसिर में रविवार को कॉलेज के संस्थापक स्व टेकलाल महतो की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम में कॉलेज के सचिव कुमेश्वर महतो, प्रभारी प्राचार्य एके वर्मा, गणेश महतो, प्रमोद महतो ने स्व टेकलाल महतो के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद अन्य लोगों ने चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वक्ताओं ने स्व टेकलाल महतो के कॉलेज के लिए किए कार्यो के बारे में बताया। इस अवसर पर सेवालाल महतो, लखन चौधरी, मधुसूदन महतो, सुजीत महतो, प्रो दीपचंद महतो, डॉ जगतपाल टुंडवार, मंसुर आलम, कुमार विनोद, मनीष महतो उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


