ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़झारखंड एकता मंच की नगर कमेटी भंग

झारखंड एकता मंच की नगर कमेटी भंग

झारखंड एकता मंच की बैठक बुधवार को जिला कार्यालय में हुई। अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष रंजन सिंह ने की। इस दौरान मंच की ओर से भीषण गर्मी को देखते हुए सामाजिक काम तेज करने का निर्णय लिया। साथ ही पिछले...

झारखंड एकता मंच की नगर कमेटी भंग
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Thu, 26 Apr 2018 02:34 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड एकता मंच की बैठक बुधवार को जिला कार्यालय में हुई। अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष रंजन सिंह ने की। इस दौरान मंच की ओर से भीषण गर्मी को देखते हुए सामाजिक काम तेज करने का निर्णय लिया। साथ ही पिछले वर्ष की गई कार्यों की समीक्षा हुई। शहर में जगह-जगह पनशाला खोलने पर सहमति बनी। इसके अलावा केंद्रीय अध्यक्ष ने जगमीत सिंह को केंद्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया। साथ ही नगर अध्यक्ष विक्की को हटाते हुए कमेटी भंग की गई। नया कमेटी जल्द बहाल करने की बात कही। मौके पर जिलाध्यक्ष सूरज जायसवाल, केंद्रीय महासचिव अशोक सिंह, सचिव वीएन करमाली, नंदू महतो, सतीष गुप्ता, चमटू महतो, सुदीप चटर्जी, मनीष कुमार, प्रकाश बेदिया, नाना भाई, भीमराम, सुमीत सिंह आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें