
इंटर कॉलेज और हाई स्कूल में एकदिवसीय शैक्षणिक हड़ताल रहा
गिद्दी, निज प्रतिनिधि। झारखंड वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाहन पर बुधवार को गिद्दी क्षेत्र के इंटर कॉलेज और
गिद्दी, निज प्रतिनिधि। झारखंड वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को गिद्दी क्षेत्र के इंटर कॉलेज और उच्च विद्यालय में एकदिवसीय शैक्षणिक हड़ताल रही। झारखंड इंटर कॉलेज होसिर, किसान मजदूर इंटर महाविद्यालय गिद्दी सी, किसान मजदूर उच्च विद्यालय गिद्दी सी, किसान मजदूर उच्च विद्यालय बलसगरा और उच्च विद्यालय चुंबा में शैक्षणिक हड़ताल रही। हड़ताल के दौरान उक्त कॉलेज और स्कूल में पढ़ाई लिखाई नहीं हुई। जिसके कारण कॉलेज और स्कूली छात्र- छात्राएं स्कूल आने के बाद वापस हो गए। हड़ताल करने वाले शिक्षकों ने बताया राज्य कर्मी का दर्जा, वित्तीय वर्ष 2024-2025 के अपीलीय अभ्यावेदन, 12 प्रतिशत अनुदान की शेष राशि दीपावली से पहले महाविद्यालय कोष में भेजने सहित अन्य मांगों को लेकर एकदिवसीय शैक्षणिक हड़ताल का आयोजन किया गया।

कहा मांगे पूरी नहीं होने पर संघ चरणबद्ध आंदोलन करेगा। हड़ताल करने में गिद्दी सी कॉलेज के प्राचार्य डॉ डालेश कुमार चौधरी, होसिर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य एके वर्मा, व्याख्याता प्रो शारदा चौधरी, प्रो अरुण कुमार रजक, जया भारती, प्रमेश्वर गंझू, संगीता कुमारी, चंदन कुमार झा, सोनू दास, युगल महतो, पिंकी कुमारी, उमेश महतो, संतोष गंझू, सबिता कुमारी, मनिलाल महतो, सुनिता कुमारी, झारखंड इंटर कॉलेज होसिर में शिक्षक प्रतिनिधि दीपचंद महतो, सह प्रभारी प्राचार्य डा. जगतपाल टुंडवार, महावीर स्वांसी, नरेश पाठक, कुमारी दानो महतो, देवेंद्र कुमार, वरूण कुमार, कैलाश राणा, धमेंद्र प्रजापति, कुमार विनोद, रीता रानी, सुनीता कुमारी, पुष्पा कुमारी, मनीष, मुरली बलराम, लाक्षो सहित विभिनन कॉलेज और स्कूल के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


