उपायुक्त के आदेश का अभिभावक संघ ने किया स्वागत

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

झारखंड अभिभावक संघ के जिलाध्यक्ष रविशंकर राय ने रामगढ़ में डीसी महोदय के आदेश का स्वागत किया, जिसमें कहा गया कि निजी स्कूलों में री एडमिशन के लिए अवैध वसूली नहीं होगी। इससे अभिभावकों पर पड़ने वाला वित्तीय बोझ कम होगा और बच्चों की पढ़ाई में रुकावट नहीं आएगी।

उपायुक्त के आदेश का अभिभावक संघ ने किया स्वागत

रामगढ़, प्रतिनिधि। झारखंड अभिभावक संघ रामगढ़ जिलाध्यक्ष रविशंकर राय ने जिले के डीसी महोदय फ़ैज़ अक अहमद मुमताज के आदेश का स्वागत किया। जिसमें उन्होंने जिला के सभी निजी संस्थानों पर री एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली नहीं करने की बात कही है। कहा कि उपायुक्त के आदेशानुसार अगर री एडमिशन फीस किसी भी निजी स्कूल के द्वारा ली जाती है तो उसके विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस आदेश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम कुमारी ने जिले के सभी स्कूलों को आदेश जारी किया है । झारखंड अभिभावक संघ के जिला अध्यक्ष रविशंकर राय ने कहा कि री एडमिशन के कारण जिले के निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों और अभिभावकों पर काफी दबाव बढ़ रहा था ।कई

अभिभावकों ने पैसों के अभाव में विद्यालय से अपने बच्चों का नाम कटवा रहे थे ।बच्चों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। अब डीसी की ओर से लिए गए निर्णय से निजी विद्यालयों को मनमानी नही चलेगी। अभिभावकों पर अतिरिक्त बोझ नही पड़ेगा ।इससे जिले के अभिभावकों में ख़ुशी की लहर है वही रविशंकर राय ने कहा कि जिले के किसी भी अभिभावकों को इस संबंध में कोई सहयोग लेना हो वे उनके निवास स्थान नई सराय दामोदर नदी के किनारे रामगढ़ में या मोबाइल 9835265365 पर संपर्क कर सकते हैं ।सभी अभिभावकों को सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे । सभी बच्चों सहित अभिभावकों ने डीसी महोदय सहित जिला शिक्षा पदाधिकारी को धन्यवाद दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।