Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsJharkhand Cantonment Employee Union Meeting Addresses Employee Issues
झारखंड कैंटोनमेंट कर्मचारी संघ की बैठक में समस्याओं पर चर्चा

झारखंड कैंटोनमेंट कर्मचारी संघ की बैठक में समस्याओं पर चर्चा

संक्षेप:

रामगढ़ में झारखंड कैंटोनमेंट कर्मचारी संघ की बैठक हुई, जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में अनुकंपा के आधार पर नौकरियों का अविलंब वितरण, अनुबंध कार्यों में प्राथमिकता, लंबित वर्दी...

Mon, 15 Sep 2025 01:11 AMNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। झारखंड कैंटोनमेंट कर्मचारी संघ रामगढ़ कैंट की बैठक रविवार को पानी टंकी ग्राउंड में हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष अनमोल सिंह ने की। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अनुकंपा के आधार पर लंबित नौकरियां अविलंब दी जाए। अनुबंध कार्यों में कर्मचारियों के आश्रितों को प्राथमिकता दी जाए। लंबित वर्दी अलाउंस अविलंब दिया जाए जो भी कर्मचारी ग्रुप मेडिक्लेम करना चाहते हैं, वह अपना नाम कार्यालय में जाकर दे दें, झारखंड कैंटोनमेंट कर्मचारी संघ को कर्मचारियों के काम के लिए ऑफिस अविलंब दिया जाए। बकाया पेंशन और रिटायरमेंट के बाद बाकी पैसे जो ऑफिस स्तर पर लंबित है, तुरंत निर्गत किए जाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बैठक में कर्मचारी संघ शिवराज नायक, राजू राम, छोटेलाल राम, अशोक राम, विजय राम, दामिनी देवी, नीतू देवी समेत कई कर्मचारी शामिल हुए।