नेशनल मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में सिकंदर ने जीता स्वर्ण
Feb 16, 2026 10:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर झारखंड, रामगढ़, शहर

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के जबलपुर में 13 से 15 फरवरी के बीच 45वां नेशनल मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें झारखंड का नेतृत्व रामगढ़ फिटनेस अकादमी के कोच सिकंदर पांडेय ने किया। इस दौरान उन्होंने लंबी कूद, ट्रिपल जंप, हाई जंप तीनों में स्वर्ण पदक जीता। वहीं रामगढ़ फिटनेस अकाडमी की ही अंजली कुमारी ने ट्रिपल जंप और हाई जंप में स्वर्ण पदक लिया। दोनों खिलाड़ियों का सिलेक्शन आने वाले एशियाई मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में हुआ। यह प्रतियोगिता थाइलैंड में होगा। इसकी तैयारी में दोनों प्रतिभागी अभी से ही जुट गए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


