न्यायमूर्ति दीपक रौशन का पारम्परिक तरीके से हुआ भव्य स्वागत
रामगढ़ में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दीपक रौशन का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने व्यवहार न्यायालय परिसर में भूमि-पूजन एवं शिलान्यास किया तथा नवनिर्मित पेन्ट्री का उद्घाटन किया। इसके बाद न्यायालय के कार्यों की समीक्षा की और वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर कई न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

रामगढ़, एक प्रतिनिधि। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह प्रशासनिक न्यायाधीश रामगढ़ न्यायमंडल न्यायमूर्ति दीपक रौशन के शनिवार सुबह व्यवहार न्यायालय पहुंचने पर न्यायालय एवं जिला प्रशासन की ओर से पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। न्यायालय परिसर में जिला प्रशासन की ओर से पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान न्यायिक पदाधिकारियों, जिला प्रशासन, अभियोजन विभाग एवं अधिवक्ता संघ के सदस्यों की मौजूदगी रही।
भूमि-पूजन और शिलान्यास
न्यायमूर्ति दीपक रौशन ने व्यवहार न्यायालय परिसर में वल्नरेबल विटनेस डिपोजिशन सेंटर भवन निर्माण एवं मुख्य प्रवेश द्वार निर्माण कार्य के लिए भूमि-पूजन और शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने न्यायालय परिसर में नवनिर्मित पेन्ट्री का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो. तौफिकुल हसन, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय राजीव आनंद, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम विशाल श्रीवास्तव, उपायुक्त ऋतुराज तथा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत समेत कई न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक और निरीक्षण
इसके बाद न्यायमूर्ति दीपक रौशन ने रामगढ़ न्यायमंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर विधि-व्यवस्था और न्यायालय के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने न्यायालय भवन में चल रहे मरम्मत कार्यों का निरीक्षण करते हुए भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
वृक्षारोपण
न्यायमूर्ति दीपक रौशन ने व्यवहार न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय राजीव आनंद, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम विशाल श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आरती माला, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरबिंद कच्छप, सिविल जज II-सह-न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शिवेंदु द्विवेदी, सिविल जज V सह न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी तबिंदा खान, सिविल जज IV सह-न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी उत्तम सागर राणा, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सह प्रधान दंडाधिकारी जेेजेबी आलोक सिंह, अनुमंडलीय दंडाधिकारी सह निबंधक, व्यवहार न्यायालय हर्षित तिवारी तथा सिविल जज सह न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आयशा सिंह सरदार सहित कई न्यायिक पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


