ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़अध्यक्ष ने भैंपुर के ग्रामीणों की समस्या सुनी

अध्यक्ष ने भैंपुर के ग्रामीणों की समस्या सुनी

दुलमी के भैंपुर में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा के मुख्य अतिथि रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो व राजकिशोर महतो मुख्य रूप से मौजूद थे। इस दौरान ग्रामीणों ने जिप अध्यक्ष गांव की समस्या से...

अध्यक्ष ने भैंपुर के ग्रामीणों की समस्या सुनी
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Sat, 12 Aug 2017 08:57 PM
ऐप पर पढ़ें

दुलमी के भैंपुर में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा के मुख्य अतिथि रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो व राजकिशोर महतो मुख्य रूप से मौजूद थे। इस दौरान ग्रामीणों ने जिप अध्यक्ष गांव की समस्या से अवगत कराया। वृद्ध महिलाओं ने पेंशन, राशन कार्ड नही होने की बात बताई। जिप अध्यक्ष श्री महतो ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद आश्वासन दिया कि आपलोगों का पेंशन और राशन कार्ड की मांग विभाग से किया जाएगा। सुनने के बाद जिप अध्यक्ष ने विधिवत नया ट्रांसफार्मर फीता काटकर और नारियल फोड़कर उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महीनों सड़ अंधेरे में रह रहे थे। विभाग से संपर्क कर 12 घंटे में ट्रांसफार्मर ग्रामीणों को उपलब्ध कराया। मौके पर संतोष महतो, दिनेश मुंडा, गणेश महतो आदि ग्रामीण मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें