ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़जिप अध्यक्ष ने किया पंचायत सचिवालय का शिलान्यास

जिप अध्यक्ष ने किया पंचायत सचिवालय का शिलान्यास

गोला के ग्राम पंचायत चोकाद स्थित पंचायत सचिवालय भवन की शेष पुनरीक्षित कार्य का शिलान्यास रविवार को जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने फीता काटकर...

जिप अध्यक्ष ने किया पंचायत सचिवालय का शिलान्यास
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Mon, 25 Jun 2018 01:13 AM
ऐप पर पढ़ें

गोला के ग्राम पंचायत चोकाद स्थित पंचायत सचिवालय भवन की शेष पुनरीक्षित कार्य का शिलान्यास रविवार को जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि अधूरे पंचायत सचिवालय के कारण लोगों को मामूली कार्यो के लिए प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था। इसके बन जाने से लोगों को पंचायत भवन में ही सारी सुविधाएं मिल जाएगी। सचिवालय निर्माण 24 लाख से की जाएगी। निर्माण कार्य पूर्ण करने की अवधी छ: माह है, लेकिन संवेदकों को तीन महीने में निर्माण पूरा करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि झिंझरीटांड से चोकाद, बेटुलकलां -टांडील तक की जर्जर सड़क का निर्माण जल्द किया जाएगा। आजसू जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने कहा कि पेयजल स्वच्छता मंत्री चन्द्रप्रकाश चौधरी का एकमात्र लक्ष्य क्षेत्र का विकास करना है। शिक्षा, सड़क और सिंचाई के लिए तालाबों का गहरीकरण व सुन्दरीकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। मौके पर जिप सदस्य कपिलदेव मुंडा, उपप्रमुख प्रभास प्रकाश सिंह, मुखिया रूपा देवी, पंसस सारो देवी, उपमुखिया मनोरंजन महतो, नवकुमार महतो,बबीता देवी, खुशबु देवी, पूर्णिमा देवी, गीता देवी, कमलेश सिंह, बिगन करमाली, बैजनाथ महतो, बीरबल महतो, बालेश्वर महतो, लालदेव रजक, राजकिशोर महतो, संतोष महतो समेत दर्जनों उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें