ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़जदयू प्रदेश अध्यक्ष को बुके देकर किया स्वागत

जदयू प्रदेश अध्यक्ष को बुके देकर किया स्वागत

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो को रामगढ़ जिला सचिव मेघनाथ प्रसाद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुके देकर और माला पहनाकर स्वागत किया। मौके...

जदयू प्रदेश अध्यक्ष को बुके देकर किया स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Fri, 17 Sep 2021 03:10 AM
ऐप पर पढ़ें

वेस्ट बोकारो। निज प्रतिनिधि

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो को रामगढ़ जिला सचिव मेघनाथ प्रसाद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुके देकर और माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर जिला सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने पुन: एक बार प्रदेश का बागडोर खीरु महतो को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर सौपा है। इनके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान संगठन पूरे प्रदेश में मजबूत स्थिति में थी। राष्ट्रीय नेतृत्व को झारखंड में पार्टी की स्थिति संतोष जनक नहीं लगी। इसलिए पार्टी को जन जन तक पहुंचाने के लिए पूर्व विधायक खीरु महतो को प्रदेश का बागडोर सौंपा है। हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि खीरु महतो के नेतृत्व में संगठन झारखंड के गांव से लेकर शहरी क्षेत्रों में तिव्र गति से विकास करेगा। स्वागत करने वालों में बाबुलाल महतो, चितरंजन महतो, सुखदेव महतो, नरेश महतो, जगरनाथ महतो, पच्चू महतो, अर्जुन महतो, किसुन महतो, विश्वनाथ महतो, फलेंद्र महतो, गोविंद महतो सहित अन्य लोग शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें