ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़झामुमो की ओर से पतरातू प्रखंड मुख्यालय परिसर में जनता जनसहयोग शिविर आयोजित

झामुमो की ओर से पतरातू प्रखंड मुख्यालय परिसर में जनता जनसहयोग शिविर आयोजित

पतरातू प्रखंड मुख्यालय परिसर में झामुमो की ओर से जनता जन सहयोग शिविर का किया आयोजन, समस्याओं के समाधान के लिए लिए गए दर्जनों...

झामुमो की ओर से पतरातू प्रखंड मुख्यालय परिसर में जनता जनसहयोग शिविर आयोजित
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Wed, 14 Apr 2021 03:04 AM
ऐप पर पढ़ें

पतरातू। निज प्रतिनिधि

झारखंड़ मुक्ति मोर्चा पतरातू प्रखंड कमेटी के केंद्रीय सचिव सह हजारीबाग जिला पार्षद संजीव कुमार बेदिया और रामगढ़ जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू के निर्देशानुसार मंगलवार को पतरातू प्रखंड मुख्यालय परिसर पतरातू में जनता जन सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जनता की समस्याओं का समाधान के लिए दर्जनों आवेदन लिए गए। साथ ही लिए गए आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों को सौंपा गया। इसमें मुख्य रूप से राशन कार्ड, जमीन मोटेशन, ऑनलाइन रसीद निर्गत करने से संबंधित आवेदन थे। मौके पर केंद्रीय सदस्य संजय वर्मा, उदय मालाकार, प्रखंड अध्यक्ष चरेंद्र बेदिया उपाध्यक्ष शौकत अंसारी, नंदकिशोर मुंडा, आजाद अंसारी, सुनील मुंडा, मानस बेदिया, राजेन्द्र महतो, राकेश महली, महाबीर महली, आजाद कुमार आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें